पंजाब में कारोबार बढ़ाएगा टाटा संस, चेयरमैन ने की सीएम से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2018

चंडीगढ़। टाटा संस की पंजाब में अपने ताज ग्रुप ऑफ होटल्स का कारोबार व्यापक तौर पर विस्तार करने की योजना है। कंपनी के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को यहां राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। चंद्रशेखरन ने सिंह को बताया कि अपना कारोबार बढ़ाने के लिए उसने 10 से 15 परियोजनाओं को चिन्हित किया है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कंपनी से विस्तृत परियोजना रपट पेश करने को कहा। कंपनी ने पटियाला में नदियों को पुनर्जीवित करने का प्रस्ताव पेश किया है।

यह भी पढ़ें- राजग सरकार की नीतियों से कृषि उत्पादन में सुधार हुआ: अरुण जेटली

यह भी पढ़ें- Tata Motors करेगी बिक्री नेटवर्क का कायाकल्प, वर्चुअल शोरुम भी होंगे

सिंह ने इस संबंध में कंपनी को आधिकारिक पत्र प्रदान किया है। प्रस्तावित परियोजना की अनुमानित लागत 550 करोड़ रुपये है। इसमें 10 वर्ष का रखरखाव शामिल है।

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल