टाटा स्टील ने मेटलिक्स में 403.79 करोड़ रुपये के शेयर और वारंट खरीदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

मुंबई। टाटा स्टील ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने टाटा मेटलिक्स के करीब 403.79 करोड़ रुपये के शेयर और परिवर्तनीय वारंटों का अधिग्रहण किया है। टाटा मेटलिक्स देश की प्रमुख उच्च गुणवत्ता वाले पिग आयरन की उत्पादक कंपनियों में से एक है। कंपनी का पश्चिम बंगाल, खड़गपुर में अत्याधुनिक कारखाना है।

शेयर बाजार को भेजी नियामकीय सूचना में टाटा स्टील ने कहा है कि उसने टाटा मेटलिक्स के 27.97 लाख शेयरों का अधिग्रहण किया है। यह अधिग्रहण 642 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 179.57 करोड़ रुपये का किया गया।

इसे भी पढ़ें: टाटा पावर एसईडी को रक्षा मंत्रालय से मिला 1,200 करोड़ रुपये का ठेका

कंपनी ने इसके अलावा 642 रुपये प्रति वारंट के मूल्य पर 34.92 लाख वारंट की भी खरीदारी की है। इसमें प्रत्येक वारंट के बदले 10 रुपये अंकित मूल्य का एक शेयर प्राप्त किया जा सकता है।वारंट का अधिग्रहण 224.22 करोड़ रुपये में हुआ है। टाटा स्टील ने कहा है कि इस अधिग्रहण से टाटा मेटलिक्स की विस्तार परियोजनाओं का वित्तपोषण होगा और उसके खातों को मजबूती मिलेगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह