टाटा स्टील दुनिया की सर्वाधिक ‘नैतिक मूल्य’ वाली कंपनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2019

जमशेदपुर। देश की सबसे पुरानी इस्पात कंपनी टाटा स्टील को 2019 में दुनिया की सर्वाधिक ‘नैतिक मूल्यों’ वाली कंपनी के तौर पर चुना गया है। उसे यह सम्मान ‘एथिस्फीयर इंस्टीट्यूट’ द्वारा दिया गया है। एथिस्फीयर इंस्टीट्यूट, मानक और नैतिक मूल्यों के आधार पर कंपनियों की रैकिंग करने वाली प्रमुख वैश्विक संस्था है।

टाटा स्टील ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि ‘धातु, ,खनिज और खनन’ श्रेणी की कंपनियों में उसे यह सम्मान आठवीं बार मिला है। कंपनी ने कहा, ‘‘हमें दुनिया की सर्वाधिक नैतिक मूल्य वाली कंपनी के सम्मान से आठवीं बार नवाजा गया है। भारत और विदेशों में करोड़ों लोगों के बीच टाटा का नाम भरोसा, विश्वास और ईमानदारी का प्रतीक है।’’

इसे भी पढ़ें: टाटा स्टील से 24,000 करोड़ रुपये जुटाएगी टाटा स्टील बीएसएल

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह