टाटा स्टील से 24,000 करोड़ रुपये जुटाएगी टाटा स्टील बीएसएल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2019

नयी दिल्ली। टाटा स्टील बीएसएल ने बुधवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने टाटा स्टील को तरजीही शेयर जारी करके 24,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी। यह शेयर निजी नियोजन आधार पर जारी किये जायेंगे। टाटा स्टील ने पिछले साल टाटा स्टील बीएसएल लिमिटेड का अधिग्रहण किया था। पहले इसका नाम भूषण स्टील लिमिटेड था।

टाटा स्टील बीएसएल ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, "निदेशक मंडल ने बुधवार को आयोजित में टाटा स्टील लिमिटेड को गैर-परिवर्तनीय विमोचनीय तरजीही शेयर (एनसीआरपीएस) जारी करने की मंजूरी दे दी है।

इसे भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश सरकार ने अडाणी समूह के साथ किया 70,000 करोड़ डाटा सेंटर समझोता

इसका मूल्य 12,000 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होना चाहिये। इसके अलावा 12000 करोड़ तक के गैर-संचयी तरजीही शेयर (ओसीआरपीएस) जारी करने की मंजूरी दी है जो विमोचनीय होंगे साथ में उन्हें शेयरों में परिवर्तित का विकल्प होगा।"

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह