घाटे में चल रही Air India को कर्ज देने के लिए SBI का गठजोड़ तैयार, ऋण राशि की बैंकों को नहीं है जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व में ऋणदाताओं का एक गठजोड़ घाटे में चल रही विमानन कंपनी एयर इंडिया के सुचारू परिचालन के लिए टाटा समूह को ऋण प्रदान करने पर सहमत हो गया है। टाटा समूह ने पिछले साल अक्टूबर में एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एयर इंडिया और एआईएसएटीएस में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बोली जीती थी। समूह ने आज विमानन कंपनी का औपचारिक रूप से अधिग्रहण पूरा कर लिया। सूत्रों ने बताया कि एसबीआई के नेतृत्व वाला गठजोड़ एयर इंडिया की आवश्यकताओं के अनुसार मियादी और कार्यशील पूंजी ऋण दोनों देने पर सहमत हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: अतिथिगण कृपया ध्यान दें ! एयर इंडिया के सभी विमानों में होगा यह खास अनाउंसमेंट 

सूत्रों के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित सभी बड़े ऋणदाता इस गठजोड़ का हिस्सा हैं। वही बैंकों का कहना है कि टैलेस को निश्चित अवधि के लिए ऋण से एयर इंडिया की उच्च लागत वाली उधारी को समाप्त करने में मदद मिलेगी। हालांकि, बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ऋण की राशि का फिलहाल पता नहीं चला है। गौरतलब है कि टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने आठ अक्टूबर, 2021 को कर्ज में डूबी एयर इंडिया के अधिग्रहण की 18,000 करोड़ रुपये में बोली जीती थी।

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया