PM Modi Speech । शशि थरूर का तंज, अपने भाषण में सिर्फ कांग्रेस पार्टी पर हमला करते रहे पीएम मोदी

By अंकित सिंह | Feb 08, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना उत्तर दिया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री में कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से हमला किया। इसी को लेकर अब लोकसभा में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। थरूर ने कहा कि उनका पूरा भाषण कांग्रेस पार्टी पर हमला था। यह एक बहुत ही राजनीतिक भाषण था जिसमें कांग्रेस पर हमला करने के लिए बड़ा हिस्सा समर्पित था ... मुझे लगता है कि हमें खुश होना चाहिए कि वह हमें इस तरह देखते हैं। प्रधानमंत्री ने टुकड़े-टुकड़े गैंग के जरिए भी कांग्रेस पर हमला किया था। इसको लेकर  थरूर ने मोदी पर तंज कसा है। शशि थरूर ने कहा कि मैंने कुछ साल पहले कहा था कि असली 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग बीजेपी है जिसने धर्म के आधार पर हिंदू-मुसलमानों को बांटा, भाषा के आधार पर लोगों को बांटा, उत्तर-दक्षिण में भारत को बांटा... बीजेपी ये बंटवारा कर रही है। पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम 'मेक इन इंडिया' से इनकार नहीं करते, यह नारा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने लगाया था। चीन से भारत का आयात फिलहाल 69 अरब डॉलर है, आपका 'आत्मनिर्भर भारत' कहां है? बेरोजगारी दर भी बढ़ रही है। 

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत