टेक्सास के वाटर पार्क में रसायन रिसाव के बाद कई लोग अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

ह्यूस्टन। ह्यूस्टन के एक वाटर पार्क में रसायन रिसाव की वजह से कई लोगों को त्वचा में जलन और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हैरिस काउंटी अग्निशमन मार्शल कार्यालय ने एक ट्वीट में बताया कि शनिवार को सिक्स फ्लैग्स हरिकेन हार्बर स्पलैशटाउन में हुई घटना के बाद 29 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने कैदियों की अदला-बदली में देरी का आरोप लगाने को लेकर ईरान पर साधा निशाना

मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक हरिकेन हार्बर स्पलैशटाउन की प्रवक्ता रोजी शेफर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे अतिथियों और टीम के सदस्यों की सुरक्षा हमेशा ही हमारी शीर्ष प्राथमिकता रही है और रिसाव के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पार्क को तत्काल खाली करा लिया गया।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान