TCL कारपोरेशन आंध्र प्रदेश में लगाएगी कारखाना, 6,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2018

तिरुपति। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को यहां चीन की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी टीसीएल कारपोरेशन के कारखाने की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए 158 एकड़ के भूखंड पर कंपनी 2,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजारों में लगातार सातवें सत्र में तेजी, सेंसेक्स 137 अंक चढ़ा

कंपनी यहां टेलीविजन, मोबाइल फोन, एयर कंडीशन, वाशिंग मशीन, फ्रिज समेत कई अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का विनिर्माण करेगी और इससे करीब 6,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी का कारखाना 2019 के अंत तक चालू हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?