टीसीएस ने डेनियल ह्यूजेस कैलहन को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2019

नयी दिल्ली। सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने डेनियल ह्यूजेस कैलहन को कंपनी का अतिरिक्त और स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। टीसीएस ने बयान जारी कर कहा है कि कैलहन को पांच साल के लिए अतिरिक्त और स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति 10 जनवरी, 2019 से प्रभावी है। कंपनी ने कहा है कि नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश के आधार पर कैलहन की नियुक्ति हुई है और शेयरधारकों को इसकी मंजूरी देनी है। टीसीएस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, "डॉन कैलहन को हमारे बोर्ड में शामिल किया जाना, मेरे लिए हर्ष का विषय है।

इसे भी पढ़ें- रीयल्टी कंपनी ग्रेनाइट गेट के खिलाफ दिवाला कार्रवाई शुरू करने की अनुमति

वित्तीय सेवा उद्योग और वैश्विक प्रौद्योगिकी और कारोबार संचालन में डॉन के व्यापक अनुभव से टीसीएस को फायदा होगा।" कैलहन नवंबर, 2018 तक सिटीग्रुप के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और परिचालन प्रमुख थे।

इसके अलावा वह सिटी की परिचालन समिति के अध्यक्ष भी थे। वर्ष 2007 में सिटी समूह से जुड़ने से पहले वह आईबीएम जापान, मॉर्गन स्टेनली और क्रेडिट सुईस जैसी कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके थे।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार