लोकसभा अध्यक्ष पद की मांग करें TDP और JDU : Aaditya Thackeray

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2024

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका में आए तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अड़े रहना चाहिए। ठाकरे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ठाकरे ने दावा किया कि सरकार बनाते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने सहयोगी दलों को तोड़ने की कोशिश में लग जाएगी। उन्होंने कहा, “नए राजग के संभावित सहयोगी दलों को एक विनम्र सुझाव है। स्पीकर (लोकसभा अध्यक्ष) का पद हासिल करें।” 

इसे भी पढ़ें: नयी लोकसभा में विपक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा : Farooq Abdullah

चूंकि भाजपा सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत से पीछे रह गई है, इसलिए प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए तेदेपा और जदयू का समर्थन महत्वपूर्ण हो गया है। राजग को कुल 293 सीट मिली हैं, जिनमें से भाजपा के पास 240 सीट हैं। 16 सांसदों के साथ तेदेपा राजग में दूसरी और 12 सांसदों के साथ जदयू तीसरी बड़ी पार्टी है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में शानदार प्रदर्शन पर President Murmu ने पदक विजेताओं को दी बधाई

Asian Games से बाहर हुए Bangladesh के बल्लेबाज Najmul Hossain Shanto, ढाका लौटेंगे

Asian Games में भारत ने जीते 6 पदक, Sensex 1124 अंक टूटा

Asian Games में 29 सितंबर को भारतीय दल का पूरा शेड्यूल जारी, कई पदकों के लिए उतरेंगे खिलाड़ी