TDSAT ने एयरटेल से दूरसंचार विभाग की 8,300 करोड़ की मांग पर लगाई रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2019

नयी दिल्ली। दूरसंचार न्यायाधिकरण टीडीसैट ने टाटा टेलिसर्विसेज के भारती एयरटेल में विलय को मंजूरी देने के मामले में दूरसंचार विभाग की ओर से 8,300 करोड़ रुपये की मांग पर आंशिक रूप से स्थगन दिया है। टीडीसैट ने भारत सरकार के संबंधित अधिकारियों को दोनों कंपनियों के विलय और लाइसेंस को रिकॉर्ड में लेने को कहा है, लेकिन इसके साथ 7,000 करोड़ रुपये के एकमुश्त स्पेक्ट्रम शुल्क पर स्थगन का निर्देश दिया है। 

न्यायाधिकरण ने एयरटेल से दूरसचांर विभाग द्वारा चेन्नई सर्किल के लाइसेंस विस्तार को लेकर एक बारगी स्पेक्ट्रम शुल्कके रूप में मांगे गये 1,287.97 करोड़ रुपये का 50 प्रतिशत भुगतान करने को कहा है। यह स्पेक्ट्रम लाइसेंस विस्तार 30 नवंबर 2014 से 27 सितंबर 2021 तक दिया गया था। टीडीसैट ने एयरटेल को चेन्नई सर्किल के लिये करीब 640 करोड़ रुपये चार सप्ताह के भीतर जमा कराने का निर्देश दिया है। इस मामले पर अब आगे की सुनवाई 18 जुलाई को होगी।

प्रमुख खबरें

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब

Yemen War Alert: UN Envoy Hans Grundberg ने दी चेतावनी, Houthi हमलों से बढ़ सकता है भीषण संघर्ष