जनवरी-अगस्त में चाय का निर्यात 14.8 प्रतिशत बढ़कर 14.02 करोड़ किलोग्राम पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2022

भारत से चाय का निर्यात कैलेंडर वर्ष 2022 के पहले आठ महीनों (जनवरी-अगस्त) में 14.8 प्रतिशत बढ़कर 14 करोड़ 2.8 लाख किलोग्राम हो गया। चाय बोर्ड के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। पिछले साल की समान अवधि में चाय का निर्यात 12 करोड़ 21.8 लाख किलोग्राम रहा था। आंकड़ों के अनुसार, रूस, यूक्रेन और कजाकिस्तान सहित सीआईएस देश 2022 के पहले आठ महीनों में तीन करोड़ 5.6 लाख किलोग्राम के साथ भारतीय चाय के सबसे बड़े आयातक बने रहे।

एक साल पहले की समान अवधि में इन देशों को दो करोड़ 91.3 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ था। उद्योग सूत्रों ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच ‘‘युद्ध के कारण आसमान छूती निर्यात एवं कंटेनर लागत’’ के कारण चाय के निर्यात में पर्याप्त वृद्धि नहीं हुई। सीआईएस देशों के बाद, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दो करोड़ 38.4 लाख किलोग्राम चाय आयात करने वाला दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश था। वर्ष 2021 की समान अवधि में वहां चाय का निर्यात 92.7 लाख किग्रा रहा था।

अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के कारण 2022 के पहले आठ महीनों में पश्चिम एशियाई देश को चाय के निर्यात में वृद्धि नहीं हुई। चाय के सबसे बड़े उत्पादक और इसका सबसे अधिक उपभोग करने वाले देश चीन में निर्यात इस साल जनवरी से अगस्त तक पिछले साल की समान अवधि के 40.5 लाख किलोग्राम से घटकर 35.5 लाख किलोग्राम रह गया।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा