By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022
हैलाकांडी। असम के हैलाकांडी जिले में नौवीं कक्षा की छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीड़ित लड़की द्वारा शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगानेके बाद पिता ने इस सिलसिले में बृहस्पतिवार शाम को हैलाकांडी सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
स्थानीय लोग शिक्षक के घर पर एकत्र हुए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षक ट्यूशन भी देता है।करीमगंज जिले के राताबारी का निवासी शिक्षक यहां एक हाईस्कूल में पदस्थ है और हैलाकांडी में किराए के आवास में रहता है।