शिक्षक भर्ती घोटाला: ईडी ने बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा से नौ घंटे तक पूछताछ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा से बुधवार को करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस मामले में सिन्हा की केंद्रीय एजेंसी के समक्ष यह तीसरी बार पेशी थी।

अधिकारी ने बताया कि सिन्हा अपने साथ ईडी के साल्ट लेक कार्यालय में कई फाइल और दस्तावेज लेकर आए थे। एजेंसी ने सिन्हा की हालिया पेशी के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया।

ईडी के सूत्रों ने बताया कि सिन्हा का नाम मामले के प्रमुख आरोपियों में से एक कुंतल घोष से बरामद एक डायरी में सामने आया है। डायरी में कथित तौर पर घोटाले से जुड़े सौ से ज्यादा लोगों के नाम हैं।

इन खुलासों के बाद, ईडी ने सिन्हा के आवास पर कई बार छापा मारा। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने कथित तौर पर कई दस्तावेज और 41 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। एजेंसी ने मंत्री के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। सिन्हा ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया और अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत