By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 04, 2026
हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। इस दिन को स्कूल और कॉलेज में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। शिक्षक दिवस ही एक ऐसा दिन हैं, जहां छात्रों अपने गुरुओं स्पेशल तोहफा जरुर देते हैं। यह दिन हर टीचर्स के लिए भी बेहद खास होता है। बच्चे इस दिन को अपने टीचर्स के साथ बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं।
₹200 के बजट में फीमेल टीचर के लिए 5 बेस्ट गिफ्ट्स
अगर आप कम बजट में गिफ्ट तलाश रहें, तो यह लेख आपके लिए है। चलिए बिना देर किए आपको इस लेख में बताते हैं आप 200 रुपये में अपने टीचर्स को क्या तोहाफा दें सकते हैं।
ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स
अगर आप अपने स्कूल की फीमेल टीचर को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो आप उन्हें ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स गिफ्ट कर सकते हैं। वैसे भी ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स आजकल काफी ट्रेंड में है और यह काफी खूबसूरत भी लगते हैं। ट्रेंडी और शानदार इयररिंग्स 150 रुपये में आ जाएंगे। इस तरह का तोहफा आपकी मैडम काफी पसंद करेंगी।
यूजफुल हैंडबैग
शिक्षक दिवस के मौके पर आप अपनी फीमेल टीचर को प्यारा सा हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपनी फेवरेट टीचर को एक खूबसूरत पर्स या क्लच गिफ्ट कर सकते हैं। आप बाजार से 200 रुपये की कीमत के अंदर सुंदर-सा पर्स खरीद सकते हैं।
स्टोन वर्क नेकलेस सेट
टीचर्स डे पर अपनी फेवरेट मेम को सुंदर-सा स्टोन वर्क वाला नेकलेस सेट गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा नेकलेस सेट आपकी टीचर को काफी पसंद आएगा। आपको बाजार में 200 रुपये के अंदर खूबसूरत लाइटवेट नेकलेस मिल जाएंगे।
फिंगर रिंग
इसके अलावा, आप अपनी टीचर्स को स्टोन वर्क फिंगर रिंग गिफ्ट कर सकते हैं, इस तरह की रिंग काफी ट्रेंड में है। अपनी टीचर को खुश करने के लिए आप स्टोन वर्क वाली रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपने नजदीकी मार्केट से इस तरह की रिंग खरीद सकते हैं और यह आपको मात्र 200 रुपये के बीच में मिल जाएंगी।
ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज
अपने टीचर को बेस्ट तोहफा देने के लिए आप आप ट्रेंडी औऱ डिजाइनर हेयर एक्सेसरीज दें सकते हैं। यह सिर्फ आपको 200 रुपये की कीमत में आपको बेस्ट हेयर एक्सेसरीज मिल जाएंगी। यह गिफ्ट आपके लिए टीचर के लिए उपयोगी भी होगा।