अफ्रीका सीरिज के लिए टीम का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान, रोहित-विराट को मिला आराम, उमरान मलिक की एंट्री

By अभिनय आकाश | May 22, 2022

भारत ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया। केएल राहुल रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व करेंगे, जिन्हें विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी सहित वरिष्ठ सदस्यों के साथ आराम दिया गया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक टीम में वापसी करते हैं, जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक के साथ पहली बार कॉल-अप मिला है।

इसे भी पढ़ें: आगामी वर्षों में रिंकू के खेल का ध्यान रखेगी केकेआर : मैकुलम

सीरीज के लिए भारतीय टीम

केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (वीसी) (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, वाई चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आर बिश्नोई , भुवनेश्वर, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

 9 जून से टी20 सीरीज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून से टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच कटक में 12 जून को खेला जाएगा। वहीं तीसरा मुकाबला 14 जून को और चौथा मुकाबला 17 जून को खेला जाएगा। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार