INDW vs ENGW: टीम इंडिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 7 विकेट से दी मात, मंधाना रही प्लेयर ऑफ द मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2022

भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 18 सितम्बर से हो चुकी है। टी-20 सीरीज में हाथ धोने के बाद वनडे में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम ने 7 विकेट से पहले मुकाबले को जीतकर सीरीज पर 1-0 से बढ़त बना ली है। 

स्मृति मंधाना ने खेली शानदार पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होने 99 गेंदो में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 91 रनों की अहम पारी खेली। हालांकि इस मैच में वह अपने शतक से 9 रनों से चूक गईं। 

इसके अलावा यास्तिका भाटिया और कप्तान हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारियों से टीम सीरीज पर बढ़त बनाने में कामयाब रही। हरमनप्रीत कौर ने 94 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्का लगाकर 74 रनों की नाबाद पारी खेली। 

दोनो टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 सितम्बर को खेला जाएगा। यह मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो की स्थिति के समान होगा। यदि इंग्लैंड इस मैच में हार जाती है तो भारत का सीरीज पर कब्जा हो जाएगा।  

प्रमुख खबरें

दुनियाभर में PSL की हुई फजीहत, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया ये बड़ा खुलासा

कोयल से हुई बात (व्यंग्य)

Coimbatore में Rahul Gandhi का नो शो, K Annamalai बोले- INDIA गठबंधन में सब ठीक नहीं है

Modi Cabinet Meeting में लिये गये बड़े फैसले, राजस्थान को रिफाइनरी और मेट्रो की सौगात, देश के किसानों को फिर दिया बड़ा तोहफा