By Kusum | Jun 13, 2025
टीम इंडिया को बीच में ही छोड़कर हेड कोच गौतम गंभीर स्वदेश लौट रहे हैं। दरअसल, गंभीर की मां की सेहत खराब है जिस कारण उनकी मां को दिल का दौरा पड़ा है। बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर की मां फिलहाल आईसीयू में हैं, जहां डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजरें जमाए हैं। भारतआने के बाद गौतम गंभीर वापस कब इंग्लैंड लौटेंगे, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। उस पर फैसला इस बात पर निर्भर कर सकता है कि मां की सेहत कैसी है?
फिलहाल, टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर गौतम गंभीर की जरूरत है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस बार एक युवा टीम , एक युवा कप्तान की अगुवाई में इंग्लैंड दौरे पर है। ऐसे में गंभीर जैसेकोच का साथ उनके मनोबल हाई बनाए रख सकता है। इस नजरिए से भी गंभीर का लौटना अहम हो जाता है।