राहुल द्रविड़ ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल, कतार में खड़े होकर राहुल द्रविड़ ने किया मतदान- Video

By Kusum | Apr 26, 2024

पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ शुक्रवार को बेंगलुरु में अपना वोट डालने के लिए पोलिंग पूथ पर पहुंचे। जहां वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर किसी को वोट करना चाहिए। ये अवसर लोकतंत्र में ही मिलता है। द्रविड़ के पू्र्व साथी और महान भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने भी बेंगलुरु में अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए मतदान किया। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को कर्नाटक की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है। 

खास बात ये रही कि राहुल द्रविड़ ने एक सामान्य नागरिक की तरह कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार किया और फिर मतदान किया। द्रविड़ हमेशा से ही VVIP कल्चर से परे होकर सामान्य नागरिक की तरह ही रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर इस बात पर मुहर लगा दी है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों में बेंगलुरु की सीट भी शामिल हैं, जहां पर भारतीय टीम के हेड कोच ने मतदान किया। द्रविड़ बेंगलुरु नॉर्थ के डॉलर कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र के मतादाता हैं। 


फिलहाल, अभी देश में चुनाव का पर्व है जहां नेताओं की किस्मत दांव पर है। लेकिन इसके बाद 2 जून से राहुल द्रविड़ की भी बतौर हेड कोच अग्निपरीक्षा शुरू हो जाएगी। क्योंकि जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होगा जहां भारतीय टीम ये खिताब जीतना चाहेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट

Bhima Koregaon: जमानत की पाबंदियों में ढील, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा को दिल्ली लौटने की अनुमति दी,

BMC Election 2025: एकला चलो की राह पर अजित पवार, 50 सीटों के लिए बनाया प्लान

गरीब कल्याण भाजपा का संकल्प, विपक्ष पर भड़के शिवराज, कहा- लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदलना ठीक नहीं