Ireland से T20 सीरीज में Team India की हार, Captain Shreyas Iyer बोले- उन्हें पिच का पता था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2026

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिच को बखूबी भांपने और रणनीति पर सटीक अमल करने के लिये आयरलैंड की तारीफ की जिसने भारत पर टी20 श्रृंखला में 2 . 0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पहले मैच में 34 रन से जीत के बाद आयरलैंड ने रविवार को दूसरा मैच एक रन से जीता। नये कप्तान अय्यर ने मैच के बाद कहा ,‘‘ अच्छी श्रृंखला नहीं रही लेकिन आयरलैंड की तारीफ करनी होगी। उन्हें पता था कि विकेट कैसा होगा और उन्होंने रणनीति पर बखूबी अमल किया।’’

टी20 में पदार्पण करने पर तीन विकेट लेने वाले प्रिंस यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ उसे आईपीएल का काफी अनुभव है। गेंदबाजी में उसके अपने विचार और योजना होती है। सूर्यांश ने भी अच्छा खेला।’’ आयरलैंड के कप्तान लोरकान टकर ने कहा ,‘‘ मुझे यकीन ही नहीं हो रहा। मैने खिलाड़ियों से कहा था कि हमें साबित करना है कि पहले मैच की जीत तुक्का नहीं थी और उन्होंने यह मैच भी जीतकर वही किया। हमने दिखा दिया कि क्रिकेट सरल भी हो सकता है, उसे पेचीदा बनाने की जरूरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

Ghaziabad Blast में पाकिस्तानी आतंकी Shahzad Bhatti के नेटवर्क की तलाश, ATS जुटी पड़ताल में

RBI ने Abhyudaya Co-operative Bank के बोर्ड को भंग रखने की मियाद एक साल और बढ़ाई

तुर्किये के अंताल्या में COP31 शिखर सम्मेलन शुरू, पेरिस जलवायु लक्ष्यों और फंडिंग पर मतभेद

Ladakh में ठंड और परिसीमन विवाद के बीच LAHDC चुनाव टालने की मांग, करगिल में 10 नवंबर को बंद