By Kusum | Aug 27, 2024
इसी साल अक्टूबर में यूएई में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का मंगलवार को ऐलान हो गया है। जहां हरमनप्रीत कौर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। इस टीम में 3 ट्रैवलिंग रिजर्व और 2 नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व को भी चुना गया है।
महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।
ट्रैवलिंग रिजर्व- उमा छेत्री, तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर।
नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व- राधवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा।