Warm-Up match के साथ टीम इंडिया करेगी विश्व कप में अपने अभियान का आगाज, जानिए कब-कब है भारत के मुकाबले

By अंकित सिंह | Oct 18, 2021

भारत की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्वकप का आगाज दुबई में हो चुका है। पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जहां स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश जैसी मजबूत टीम को हरा दिया तो वहीं ओमान ने पापुआ गिनी को भी करारी शिकस्त दी। जाहिर सी बात है कि टी-20 विश्वकप का इंतजार हम सब बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। इसके आगाज के साथ ही अब एक बार फिर से क्रिकेट मैच का आनंद हम सब उठा सकेंगे। भारत भी विश्वकप में अपने अभियान की शुरुआत आज से एक प्रैक्टिस मैच के साथ कर रहा है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच वार्म-अप मैच खेला जाएगा। मुकाबला आईसीसी अकैडमी ग्राउंड दुबई में होगा। इस मुकाबले में 2 खिलाड़ियों पर हम सब की नजर रहेगी वह खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और राहुल चहर हैं।

- भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है। यह मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। 

- भारत अपना दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। यह मैच भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला भी शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 

इसे भी पढ़ें: क्या रद्द होगा भारत-पाक मैच? आतंकी घटनाओं के बीच गिरिराज सिंह बोले- इस पर फिर से सोचने की जरूरत

- भारत अपना तीसरा मुकाबला 3 नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। यह मुकाबला शेख जायेद स्टेडियम में होगा। यह स्टेडियम अबू धाबी में है। यह मुकाबला भी भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 

- भारत का चौथा और पांचवां मुकाबला क्रमशः 5 नवंबर और 8 नवंबर को है। भारत यह मुकाबला पहले राउंड में क्वालीफाई करने वाली टीमों से खेलेगा। 

- पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 11 नवंबर को होगा। फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।  

 

प्रमुख खबरें

UAV, AKASH TARANG, MPATGM, MRSAM, V-SHORADS के जरिये Air Defence System को और मजबूत करेगा India, रक्षा मंत्री ने नई खरीद को दी मंजूरी

लालू-राबड़ी को फिर मिली Z Security: पिछली कटौती के सियासी बवाल का असर? Bulletproof कार भी

Tehran की सड़कों पर Khamenei के लिए उमड़ा जनसैलाब, अमेरिका मुर्दाबाद के नारों से गूंजा ईरान

CJI को लिखे पत्र पर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र को कमज़ोर करने की कोशिश