SA vs IND ODI Match: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में हर हालत में जीतने उतरेगी टीम इंडिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2022

रांची। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां रविवार को होने वाले दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में बेहतर गेंदबाजी के साथ हर हालत में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी हालांकि टखने की चोट के कारण दीपक चाहर के बाहर होने से टीम की समस्यायें बढ गई हैं। इस महीने के आखिर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला हालांकि सरासर बेमानी है। अब सभी की नजरें रोहित शर्मा की टीम पर लगी हैं जो टी20 विश्व कप के अभ्यास मैचों के लिये पर्थ पहुंच चुकी है लिहाजा भारतीय टीम में जगह बनाने से चूके खिलाड़ियों को इस श्रृंखला से कोई फायदा नहीं होने जा रहा।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं के जीवन पर दशकों पूर्व हुई इस घटना का ऐसा असर, आज भी हैं मां बनने के सुख से वंचित

दूसरी ओर तेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका टीम के लिये इस मैच में सुपर लीग अंक दाव पर लगे है जिससे उन्हें अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा। बावुमा खुद खराब दौर से जूझ रहे हैं और तीन टी20 मैचों में 0 , 0 , 3 के स्कोर के बाद लखनऊ में आठ रन बनाये। दो सप्ताह बाद टी20 विश्व कप शुरू हो रहा है और टीम को उनसे अच्छी पारी की उम्मीद होगी। डेविड मिलर ने गुवाहाटी में शतक जमाया और पिछले मैच में नाबाद 75 रन की पारी खेली।

टीमें : भारत: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शारदुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर। दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज जानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द