दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के दल ने इजरायली दूतावास के निकट विस्फोट स्थल का किया दौरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) के दल ने शनिवार सुबह इजराइली दूतावास के निकट उस स्थल का दौरा किया, जहां आईईडी विस्फोट हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ का दल विस्फोट की जांच कर रहा है और इस संबंधी सबूत एकत्र कर रहा है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के लुटियंस इलाके में औरंगजेब रोड पर स्थित इजराइली दूतावास के निकट शुक्रवार शाम मामूली आईईडी विस्फोट हुआ था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आईईडी में शाम पांच बजकर पांच मिनट पर विस्फोट हुआ और इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ एवं जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि विस्फोट स्थल पर जांचकर्ताओं को इजराइली दूतावास का पता लिखा एक लिफाफा मिला है।

प्रमुख खबरें

Delhi Riots मामले में पूर्व आप पार्षद Tahir Hussain दंगा भड़काने के दोषी करार

दिल्ली पुलिस की मानवीय पहल: दादी के निधन की सूचना मिलते ही हिरासत में लिए गए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को दी गई गृहनगर जाने की पेशकश

Delhi Riots Case में पूर्व AAP पार्षद Tahir Hussain दोषी, कोर्ट ने 12 आरोपियों को बरी किया

उत्तर प्रदेश में दो दर्दनाक घटनाएं! सुलतानपुर में नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, बलिया में लड़की ने कथित तौर पर खुदकुशी की