लापता पर्वतारोहियों को बचाने के अभियान में हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल का दल शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक हिमस्खलन के बाद से लापता पर्वतारोहियों को बचाने के अभियान में जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल का 14 सदस्यीय दल भी शामिल हो गया है। इस दल को बहुत ऊंचाई पर बचाव अभियान चलाने में विशेषज्ञता हासिल है और यह राहत कार्य में मदद के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) आधार शिविर पर पहुंच गया है। राज्य आपात अभियान केंद्र ने यहां यह जानकारी दी। यह दल राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और एनआईएम के पर्वतारोहितयों के साथ मिलकर लापता पर्वतारोहियों को ढूंढ़ने का काम करेगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने धूल रोधी अभियान शुरू किया, आकस्मिक जांच के लिए 500 से ज्यादा टीमों का गठन

राज्य आपात अभियान केंद्र ने कहा कि एनआईएम के 61 सदस्यीय उन्नत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के दल (प्रशिक्षु और प्रशिक्षक समेत) में से चार शव बरामद किये गये हैं, जबकि 30 लोग सुरक्षित हैं, लेकिन 27 लोग अब भी लापता हैं। हालांकि, उत्तरखंड पुलिस ने बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर दावा किया कि अब तक 10 शव बरामद किये गये हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर