नए चेहरों को आजमाएगी भाजपा ! शिंदे कैंप के 13 तो BJP के 25 मंत्री ले सकते हैं शपथ, ऐसे तय हुआ फॉर्मूला

By अनुराग गुप्ता | Jul 07, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र राजनीति का नया अध्याय लिखने वाले तमाम नेताओं का कद बढ़ाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी और भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन हुआ और जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार का फॉर्मूला सामने आया है, जिसमें अधिकांश मंत्री भाजपा खेमे के हो सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि अगले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नए चेहरों को परखना चाहती है। ऐसे में मंत्रिमंडल में भाजपा के नए चेहरों के दिखाई देने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि एकनाथ शिंदे और भाजपा के बीच मंत्रिमंडल विस्तार के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऐसे में शिवसेना को हर तीन विधायकों के लिए एक विभाग दिया जा सकता है। जबकि भाजपा के हर चार विधायकों के लिए एक विभाग मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे को लगा एक और झटका, ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षद शिंदे कैंप में शामिल 

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट के 11 जुलाई के फैसले के बाद लिया जाएगा। जहां पर एकनाथ शिंदे समेत 16 विधायकों की संभावित अयोग्यता के मामले में फैसला आएगा।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा