उद्धव ठाकरे को लगा एक और झटका, ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षद शिंदे कैंप में शामिल

Uddhav Thackeray
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

विधान परिषद के नतीजे सामने आने के बाद से उद्धव ठाकरे की सरकार तो गिरी ही, साथ ही एक-एक करके नेता साथ छोड़ने लगे। इसी बीच ठाणे नगर निगम के पार्षदों ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ठाणे नगर निगम में शिवसेना के 66 पार्षद एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल हो गए हैं।

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता लगातार उनका कैंप छोड़कर एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल हो रहे हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद के नतीजे सामने आने के बाद से उद्धव ठाकरे की सरकार तो गिरी ही, इसके साथ ही एक-एक करके नेता और कार्यकर्ता भी साथ छोड़ने लगे। इसी बीच ठाणे नगर निगम के 67 में 66 पार्षदों ने भी उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र : ठाणे में भारी बारिश, मुख्यमंत्री शिंदे के आवास के आसपास भी जलभराव 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ठाणे नगर निगम में शिवसेना के 66 पार्षद एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल हो गए हैं। सभी 66 बागी पार्षदों ने बुधवार की देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की।

आपको बता दें कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के बाद ठाणे नगर निगम सबसे महत्वपूर्ण नागरिक निकाय माना जाता है। एकनाथ शिंदे के बगावती रुख अख्तियार करने के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार 29 जून को गिर गई।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना ने लोकसभा में अपना मुख्य सचेतक बदला, संजय राउत ने संसदीय मामलों के मंत्री को लिखा पत्र 

उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के एक दिन बाद एकनाथ शिंदे ने बागी और निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन किया। एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की जबकि देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़