सनराइजर्स की जीत पर कप्तान विलियमसन बोले- टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2021

दुबई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में सोमवार को सात विकेट की प्रभावशाली जीत दर्ज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। हैदराबाद ने 165 रन की लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर 10 मैचों में सत्र की दूसरी जीत दर्ज की। टीम के लिए पहला मैच खेल रहे  जेसन रॉय ने 60 (42 गेंद में) और विलियमसन ने नाबाद 51 (41 गेंद) रन की पारी खेली।

इसे भी पढ़ें: मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, सीमित ओवरों के लिए खेलते रहेंगे

इस पुरस्कार के लिए आभार। हमने आज अच्छा प्रदर्शन किया। लक्ष्य हासिल करने की खुशी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए एक मुश्किल टूर्नामेंट रहा है लेकिन आज हमने एक बड़े लक्ष्य का पीछा किया जो कि शानदार है।’’ मैच में 82 रन की शानदार पारी खेलने वाले राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि उनकी टीम आखिरी ओवरों में और 10-20 रन बना सकती थी।   उन्होंने कहा, ‘‘ हमने अच्छा स्कोर खड़ा किया था क्योंकि विकेट पर गेंद थोड़ा रूक कर आ रही थी और वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। हां, हम 10 या 20 रन और बना सकते थे। आप कह सकते है कि हमारी पारी के आखिरी ओवरों में बड़ा अंतर पैदा हुआ।’’ राजस्थान की टीम आखिरी दो ओवरों में सिर्फ 11 रन बना सकी थी। सैमसन से कहा कि टीम को बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी सुधार करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में ध्यान देने की जरूरत है।  हमें हर गेंद पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा हमें अपने खेल के स्तर को ऊंचा करना होगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता