Bholaa Teaser 2 | अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला का टीजर रिलीज, सौ शैतान से टकराएगा एक चट्टान

By रेनू तिवारी | Jan 24, 2023

मुंबई। फिल्म अभिनेता और निर्देशक अजय देवगन जल्द ही अपनी आगामी फिल्म भोला में नजर आएंगे। उन्होंने मंगलवार को कहा कि अलग-अलग निर्देशकों के साथ व्यावसायिक और स्वतंत्र रूप से दोनों तरह की फिल्म करने का फायदा उसे फिल्म भोला के निर्देशन में मिला। अजय देवगन फिल्म भोला के साथ निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पिछले साल एक्शन फिल्म रनवे 34 का निर्देशन किया था। वहीं यू मी और हम (2008) और शिवाय (2016) जैसी फिल्मों में उन्होंने निर्देशन के साथ-साथ अभिनय भी किया है। अपने आदर्श निर्देशक के सवाल पर उन्होंने कहा, किसी एक निर्देशक का नाम लेना मुश्किल है। लेकिन प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं जैसे गोविंद निहलानी, महेश भट्ट, मणिरत्नम, राम गोपाल वर्मा, प्रकाश झा और रोहित शेट्टी का कैमरे के पीछे उनका सहयोग उनके विकास में काफी मददगार साबित हुआ।

इसे भी पढ़ें: TV Show Naagin 7 के लिए Sumbul Touqeer Khan का नाम हुआ कंफर्म! Priyanka Chahar Choudhary को इस कारण हाथ से निकला बड़ा शो 

फिल्म भोला लोकेश कनकराज द्वारा लिखित और निर्देशित तमिल हिट फिल्म कैथी का हिंदी रूपांतरण है जिसमें कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाया था। फिल्म की कहानी हाल ही में रिहा हुए एक कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी बेटी से मिलने निकलता है लेकिन इस दौरान वह पुलिस और ड्रग माफिया के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में फंस जाता है। यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी जिसमें तब्बू और संजय मिश्रा भी नजर आएंगे।

फिल्म भोला में काम करने को लेकर अभिनेत्री तब्बू ने कहा, फिल्म में काम करना बेहद अलग था क्योकि यह पहली बार था जब मैने देवगन को एक निर्देशक के रूप में देखा। वह पुराने अजय देवगन नहीं थे जिन्हें मैं इतने सालों से जानती हूं। वो कोई और ही थे। वैसे भी वो कम हंसते और कम बातें करते हैं लेकिन निर्देशक के रूप में तो वह मुझे यह बताना बिल्कुल ही भूल जाते थे कि मुझे शॉट में क्या करना है। भोला अजय देवगन फिल्म्स, टी-सीरीज़ फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वारियर पिक्चर्स द्वारा समर्थित है। 

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद