Olympic Games Tokyo 2020: पिस्टल में तकनीकी गड़बड़ी ने मनु भाकरसे छीना फाइनल में स्थान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

तोक्यो। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर पिस्टल में तकनीकी खराबी आने के कारण तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल्स में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गई। दूसरी सीरिज में पिस्टल में तकनीकी खराबी के कारण मनु के पांच मिनट खराब हुए और मानसिक एकाग्रता वाले इस खेल में किसी की भी लय खराब करने के लिये उतना काफी था। अपने पहले ओलंपिक में मनु ने शुरूआत अच्छी की थी। उनके पिता रामकिशन भाकर और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अधिकारी ने भी कहा कि मनु की पिस्टल के इलेक्ट्रॉनिक ट्रिगर में खराबी आ गई थी।

इसे भी पढ़ें: निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी, मनु और यशस्विनी 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में जगह बनाने से चूकीं

मैं इतना जानना चाहती हूं कि पिस्टल में खराबी के कारण उसका कितना समय खराब हुआ। उसने दबाव के आगे घुटने नहीं टेके बल्कि उसका सामना करके अच्छा प्रदर्शन किया।’ उन्होंने कहा ,‘‘ 34 मिनट से भी कम समय में 575 स्कोर करना बताता है कि वह मानसिक रूप से कितनी दृढ है। खिलाड़ियों का आंकड़ों के आधार पर आकलन करना बंद कीजिये। मनु और देसवाल दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया और मिश्रित टीम में वे अधिक मजबूती से उतरेंगी।’’ हीना के पति रौनक पंडित भारतीय पिस्टल टीम के कोच भी हैं।

प्रमुख खबरें

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर