काबुल में टेक्निकल मिशन को भारतीय दूतावास का दर्जा, भारत का अफगानिस्तान को लेकर बड़ा फैसला

By अभिनय आकाश | Oct 10, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा कि भारत काबुल में अपना दूतावास फिर से खोलेगा। अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में सरकार पर नियंत्रण करने के बाद, भारत ने अफगानिस्तान में अपने दूतावास और वाणिज्य दूतावास बंद कर दिए थे। इसके बाद, भारत ने 2022 में एक तकनीकी टीम अफगानिस्तान भेजकर वहां अपनी राजनयिक उपस्थिति फिर से स्थापित की। जयशंकर ने कहा कि भारत अब अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में अपने तकनीकी मिशन को दूतावास में अपग्रेड करेगा।

इसे भी पढ़ें: पड़ोसी अच्छे हो या नहीं...पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाने वाला जयशंकर का बयान

यह पहली बार है जब किसी तालिबानी विदेश मंत्री ने भारत का दौरा किया है। यह देश की विदेश नीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है जहाँ भारत तालिबान पर अपनी स्थिति को स्पष्ट कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Odisha का रायरंगपुर रचेगा इतिहास, पहली बार एक मंच पर दिखेंगे President Murmu और PM Modi

OYO Parent Prism को मिली SEBI की मंजूरी, IPO के जरिए जुटाए जाएंगे ₹6,650 करोड़

June 2026 Scorpio Horoscope: मंगल बदलेंगे आपकी Destiny, महीने में मिलेंगी कई Good News

Annamalai-Amit Shah Meeting: BJP में भविष्य पर Delhi तक अटकलों का बाजार गर्म!