दिल्ली के बुराड़ी में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2025

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बृहस्पतिवार को एक किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अपराह्न 2.32 बजे एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि बुराड़ी के गांधी चौक स्थित पिंकी कॉलोनी के पास एक लड़के (16) के सीने में चाकू घोंप दिया गया है।

पुलिस ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि पीड़ित अपने 16 वर्षीय दोस्त के साथ घर लौट रहा था, तभी दो हमलावरों ने गांधी चौक के पास उन्हें रोक लिया। उसने बताया कि हमलावरों ने कथित तौर पर उसकी छाती पर चाकू से कई बार वार किया और मौके से फरार हो गए।

अधिकारी ने कहा कि ‘‘हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है’’। उन्होंने कहा, ‘‘हम आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और हमने प्रत्यक्षदर्शी, जो पीड़िता का मित्र है, का बयान भी दर्ज किया है।’’ पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त