By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2025
उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले की कोतवाली शहर पुलिस ने शनिवार को 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ उसके जन्मदिन पर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी पीड़िता को पहले से जानते थे। सीओ ने बताया कि पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।