ओडिशा के गंजम में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2025

ओडिशा के बरहामपुर शहर में एक निजी क्लिनिक के मालिक (47) को एक अपार्टमेंट में नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक मजदूर संगठन का जिला अध्यक्ष है। अधिकारी ने बताया कि किशोरी आरोपी के क्लिनिक में काम करती थी और उसके पिता को यह आश्वासन दिया गया था कि क्लिनिक मालिक उसकी बेटी को बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई में मदद करेगा।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने यह भी वादा किया था कि पढ़ाई के दौरान किशोरी को मुफ्त रहने की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह किशोरी को अपार्टमेंट के एक कमरे में ले गया, जहां आरोपी की महिला सहायकों ने उसे पानी दिया। पानी पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा। आरोपी उसे बेडरूम में ले गया और वहां कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता अपनी मौसी के घर गई और घटना की जानकारी दी जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस अधीक्षक (बरहामपुर) सरवण विवेक एम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता (बीएनएस) और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी फर्जी होम्योपैथी डिग्री वाला एक फर्जी डॉक्टर था और क्लीनिक चलाता था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

US Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, Donald Trump की इमिग्रेशन नीति खारिज, जन्म से नागरिकता का अधिकार कायम।

Vaibhav Suryavanshi के Debut पर सस्पेंस, कप्तान Shreyas Iyer के जवाब से England Series से पहले मचा बवाल

T20 World Cup का मिला ईनाम, विस्फोटक बल्लेबाजी से Ishan Kishan बने दुनिया के No.1 Batsman

IPL Trade में मची खलबली, Hardik Pandya के लिए 7 टीमों में होड़, CSK-KKR रेस में सबसे आगे