By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2022
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)।उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में रविवार देर शाम सेल्फी लेने के दौरान एक किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि कैलाशपुर निवासी 16 वर्षीय किशोर नागल में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था और रविवार देर शाम वह अपने साथी के साथ घूमने निकला।