तेलंगाना में किशोरी का शव बरामद, पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2022

हैदराबाद। तेलंगाना के विकाराबाद जिले में सोमवार को दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय एक लड़की का शव मिला। पुलिस ने हत्या से पहले उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म होने की आशंका जताई है। अधिकारियों के मुताबिक, अंगदी चित्तम्पल्ली गांव के बाहर स्थानीय लोगों ने छात्रा का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि लड़की के सिर पर चोट के निशान हैं।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम पर भाजपा ने कहा- मूक दर्शक नहीं रह सकता केंद्र

पुलिस अधिकारी के अनुसार, दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बीच, तेलंगाना राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष वी सुनीता लक्ष्मा रेड्डी ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आयोग दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब