Maharashtra में किशोरी ने की खुदकुशी, ‘सुसाइड नोट’ में पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2023

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई तालुका में 14 वर्षीय एक किशोरी ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को एक ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ, जिसमें किशोरी ने अपने पिता पर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। अधिकारी के मुताबिक, किशोरी ने अपने पारिवारिक आवास पर तीन दिन पहले कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी और एक ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ था। अधिकारी के अनुसार, किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया था और मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य