Truth of PoK-II | पीओके क्या है, कितना बड़ा है ये क्षेत्र, कहां है स्थित | Teh Tak

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2024

साल 1947 में पाकिस्तान से हुई लड़ाई के बाद कश्मीर 2 हिस्सों में बंट गया। पाक-अधिकृत कश्मीर, भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य का वह हिस्सा है जिस पर पाकिस्तान ने 1947 में हमला कर अधिकार कर लिया था। अगस्त 1947 में पाकिस्तान बना और करीब दो महीने बाद 2.06 लाख वर्ग किलोमीटर में फैली जम्मू और कश्मीर की रियासत भी बंट गई। कहा जाता है कि महाराजा हरि सिंह के देरी से लिए गए निर्णय और पंडित जवाहर लाल नेहरू के यूएन में जाने से जम्मू कश्मीर बंट गया। 

पाक अधिकृत कश्मीर, भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य का वो हिस्सा है जिस पर पाकिस्तान ने 1947 में हमला कर अधिकार कर लिया था। पीओके मूल कश्मीर का वो भाग है, जिसकी सीमाएं पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान के वाखान गलियारे से चीन के जिन्जियांग क्षेत्र से और भारतीय कश्मीर से पूर्व में लगती है। यदि गिलगित बाल्टिस्तान को हटा दिया जाए तो पाक अधिकृत कश्मीर का क्षेत्रफल 13300 वर्ग किलोमीटर यानी भारतीय कश्मीर का लगभग 3 गुना है। इसकी आबादी लगभग 40 लाख है। 

मुजफ्फराबाद राजधानी, हुन्ज़ा-गिलगित के एक भाग को चीन को सौंपा 

पाक अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद है और इसमें 8 जिले, 19 तहसील और 182 संघीय कांउसिल हैं। पीओके के दक्षिणी हिस्से में 8 जिले- मीरपुर, भिम्बर, कोटली, मुजफ्फराबाद, बाग, नीलम, रावला कोट और सुधनती हैं। पाक अधिकृत कश्मीर के हुन्ज़ा-गिलगित के एक भाग, रक्सम एवं बाल्टिस्तान की शक्स्गम घाटी क्षेत्र को, पाकिस्तान द्वारा 1963 में चीन को सौंप दिया गया था। इस क्षेत्र को सीडेड एरिया या ट्रांस काराकोरम ट्रैक्ट कहते हैं। 

72 प्रतिशत साक्षरता दर, अपना सुप्रीम कोर्ट 

इस क्षेत्र में उत्पादित कृषि उत्पाद में मशरूम, शहद, अखरोट, सेब, चेरी, औषधीय जड़ी बूटियों और पौधों, राल, देवदार, कैल, चीर, प्राथमिकी, मेपल और जलाने वाली लकड़ी शामिल है। यहां निम्न श्रेणी के कोयला भंडार, चाक, बॉक्साइट के भंडार भी हैं। स्थानीय घरेलू उद्योगों में उत्कीर्ण लकड़ी की वस्तुओं को बनाना, वस्त्र और कालीन का उत्पादन किया जाता है। यहां पर स्कूलों और कॉलेजों की कमी है फिर भी साक्षरता दर 72 प्रतिशत है। पख्तूनी, ऊर्दू, कश्मीरी और पंजाबी जैसी भाषाएं प्रमुखता से बोली जाती हैं। पाक अधिकृत कश्मीर के पास अपना सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट भी है। 

इसे भी पढ़ें: Truth of PoK-III | संसद में कब-कब हुआ पीओके का जिक्र, कारगिल के बाद यहां क्या है स्थिति | Teh Tak

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर