George Soros Part VI | जॉर्ज बुश को हटाने के लिए खर्च किए 125 करोड़, ब्रेग्जिट के खिलाफ कैंपेन में लगाए 4 लाख पाउंड

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2023

अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी को सबसे ज्यादा चंदा देने वाले लोगों में जॉर्ज सोरोस का नाम शामिल है। 2003 में अपने एक इंटरव्यू में सोरोस ने अमेरिकी सरकार को गिराने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि जॉर्ज डब्ल्यू बुश की सरकार को गिराना उनके जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। सोरोस ने बुश को हराने के लिए करीब 125 करोड़ रुपए खर्च करने की बात स्वीकर की थी। हालांकि जॉर्ज बुश वो चुनाव जीत गए थे।

फॉक्स न्यूज को बर्बाद करने में लगा दिए 1 मिलिनय डॉलर

फॉक्स न्यूज से जॉर्ज सोरोस की एक वक्त में इस कदर ठन गई थी कि वो खुलकर मीडिया कंपनी से टकराव मोल लेते नजर आए थे। उन्होंने फॉक्स न्यूज को तबाह करने के लिए 1 मिलियन डॉलर खर्च भी कर दिए। जॉर्ज सोरोस की तरफ से ये पैसा मीडिया मैटर्स नाम की वेबसाइट को दिया गया था। इनसे 2004 में अपनी लॉन्चिंग के बाद फॉक्स न्यूज पर कई रिपोर्ट पब्लिश की। इसके साथ ही इसने फॉक्स न्यूज को रिपब्लिकन पार्टी का मुखपत्र बताना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें: George Soros Part V | जॉर्ज सोरोस ने किन-किन देशों को बनाया निशाना, राष्ट्रवादियों से लड़ने के लिए विश्वविद्यालय

ब्रेग्जिट के खिलाफ कैंपेन में लगाए 4 लाख पाउंड

जॉर्ज सोरोस की यूनाइटेड किंगडम के यूरोपीय यूनियन का हिस्सा बने रहने की चाह थी। जिसके लिए ब्रिटेन में उनके कहने पर कैंपेन भी चलाया गया। गार्डियन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि इस कैंपेन पर 4 लाख पाउंड से ज्यादा खर्च किया गया। ब्रिटेन में सोरोस के पैसे पर इस कैंपेन की अध्यक्षता ब्रिटिश सरकार के पूर्व मंत्री और संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव लॉर्ड मैलोच-ब्राउन कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: George Soros Part VII | भारत जोड़ो यात्रा और सोरोस, राफेल डील में जांच के लिए फंडिंग

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर