POTUS Part 6 | कमला हैरिस का राष्ट्रपति बनना क्या भारत के हक़ में होगा? | Teh Tak

By अभिनय आकाश | Oct 30, 2024

ऋषि सुनक जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने तो इसे लेकर भारतीय खुश थे। ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम थे। सुनक के पीएम बनने के साथ ही उम्मीद जताई गई थी कि वो भारत से संबंधों में मजबूती दिखाएंगे। लेकिन सुनक के कार्यकाल के दौरान मुक्त व्यापार समझौते पर कोई बात नहीं बन पाई थी। इसके साथ ही ग्रेजुएट वीज़ा स्कीम जैसे कई मुद्दों पर फ़ैसले भारतीयों के हक़ में नहीं माने गए। ठीक इसी तरह भारतीय पहचान से जुड़ीं कमला हैरिस जब अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनीं तो भारत में काफ़ी चर्चा हुई। मंदिरों में पूजा की गई, रंगोली बनाकर कमला को शुभकामनाएं दी गईं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कमला हैरिस ने अतीत में भारत को लेकर क्या कहा और अगर कमला जीतती हैं तो क्या अमेरिका भारत संबंधों पर कोई असर होगा? 

इसे भी पढ़ें: POTUS Part 4 | Trump मोदी के दोस्त लेकिन वीजा पर बैन लगाया | Teh Tak

4 साल में एक बार भी नहीं आईं भारत 

2021 में मोदी पहला बार कमला से मिले थे। इस दौरान उन्होंने कमला को भारत आने का न्योता दिया था, लेकिन वे बीते 4 साल में एक बार भी भारत नहीं आईं। पिछले साल 2023 में जब मोदी फिर अमेरिका गए तो कमला ने उनके लिए लंच होस्ट किया था। इस दौरान उन्होंने लगभग 15 मिनट की स्पीच दी। हालांकि, भाषण में भारत से जुड़ी उनकी विरासत का जिक्र ज्यादा और पीएम मोदी का जिक्र कम ही था। कमला ने कोरोना से निपटने और भारत की आर्थिक तरक्की को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की थी। 

बाइडेन से कैसे रहे रिश्ते 

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के बारे में बात करें तो आपको ये पता होना चाहिए कि जब बाइडेन अमेरिका के उप-राष्ट्रपति थे, तब उन्हें पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान ‘हिलाल ए पाकिस्तान’ मिला था। पाकिस्तान को अमेरिकी मदद भी 2013 से 2016 के बीच 630 बिलियन डॉलर से ज्यादा बनी रही, जो 2017 में ट्रंप ने कम करके 392 बिलियन डॉलर कर दी। बाइडेन के कैम्पेन की वेबसाइट पर एक पॉलिसी पेपर में सीएए और एनआरसी की ये कहते हुए आलोचना की गई थी, कि ये भारत की सेकुलर और विभिन्न धर्मों वाले लोकतंत्र की विश्वसनीयता के साथ समझौता करते हैं। ये आलोचना केवल सीएए तक सीमित नहीं थी बल्कि कश्मीर को लेकर भी थी। 

इसे भी पढ़ें: POTUS Part 5 | रिपब्लिकन या डेमोक्रेट: भारत के लिए कौन बेहतर | Teh Tak

कश्मीर पर क्या स्टैंड रहा 

कमला हैरिस का कश्मीर और मानवाधिकार मामले पर स्टैंड भारत से मेल नहीं खाता है। कमला ने आर्टिकल 370 के हटाए जाने और इसके बाद कश्मीर में मानवाधिकार से जुड़े सवालों पर बयान दिया था। उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना भी की थी। आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद अक्टूबर 2019 में हैरिस ने कहा था कि हमें कश्मीरियों को याद दिलाना होगा कि वे दुनिया में अकेले नहीं हैं। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। अगर हालात बदले, तो दखल देने की जरूरत पड़ेगी। 


प्रमुख खबरें

U-19 Asia Cup 2025: समीर मिन्हास की ऐतिहासिक पारी से पाकिस्तान ने भारत को हराया

Gill के बाहर होने से टीम इंडिया की टी20 रणनीति पर संकट? कोच गंभीर के फैसले पर बहस तेज

SBI का होम लोन पोर्टफोलियो ₹10 लाख करोड़ पार, बैंक की सबसे बड़ी यूनिट का नया कीर्तिमान

Elon Musk ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 700 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने