विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को तहसीलदारों ने सौपा ज्ञापन, प्रमोशन की लगाई गुहार

By सुयश भट्ट | Mar 05, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के बैनरतले तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मिलकर प्रमोशन की मांग की है। उन्होंने कहा कि 6 साल से प्रमोशन रूका है। प्रमोशन और भर्ती नियमों में संशोधन कर प्रमोशन दिया जाए।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज अनोखे अंदाज में मनाएंगे अपना जन्मदिन, 8 हजार सफाई कर्मचारियों के साथ करेंगे भोजन 

वहीं संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश को छोड़ अन्य सभी राज्यों में पदोन्नतियां हो रही हैं। प्रदेश में लंबे समय से मांग उठा रहे हैं पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। इससे तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का मनोबल गिर रहा है।

आपको बता दें कि तहसीलदारों ने कहा कि पुलिस विभाग की तर्ज पर राजस्व विभाग के अधिकारियों, नायब तहसीलदार और तहसीलदार को भी उच्चतम पद पर कार्यवाहक के रूप में भी नियुक्त किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.