Bihar Politics में नया मोड़: तेज प्रताप की मांग- 'भाई' Nitish संग Lalu Yadav को भी मिले Bharat Ratna

By अंकित सिंह | Jan 12, 2026

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने मांग की है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को नीतीश कुमार के साथ भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। अगर लोग कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को यह सम्मान मिलना चाहिए, तो उन्हें भी दे दीजिए, क्योंकि कहा जाता है कि मेरे पिता और नीतीश कुमार भाई समान थे... यह जनशक्ति जनता दल की मांग है। 

इसे भी पढ़ें: BMC Elections 2026 | Raj Thackeray की खुली चेतावनी! 'हिंदी थोपी तो लात मारूँगा', यूपी-बिहार के प्रवासियों पर बरसे मनसे प्रमुख

हालांकि, जेडीयू ने त्यागी की अपील से तुरंत खुद को अलग कर लिया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि त्यागी के विचार संगठन की स्थिति को नहीं दर्शाते हैं। प्रसाद ने कहा, “पूर्व पार्टी सांसद ने हाल ही में कई ऐसे बयान दिए हैं जो पार्टी की विचारधारा और आधिकारिक रुख के अनुरूप नहीं हैं। उनके द्वारा दिए गए सभी बयान उनकी व्यक्तिगत क्षमता में दिए गए माने जाएंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों को यह स्पष्ट नहीं है कि त्यागी अभी भी पार्टी में किसी पद पर हैं या नहीं।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 Remedies: रक्षाबंधन पर धन लाभ के लिए करें ये अचूक उपाय, बरसेगी Maa Lakshmi की विशेष कृपा

India vs New Zealand सीरीज के लिए 48 घंटे में बिके रिकॉर्ड 26,000 टिकट

Nepal Flood से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 162 पहुंचा और 500 लोग लापता

Bigg Boss 20 में एंट्री से पहले ट्रोल हुईं Rhiya Ahir, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब