RJD के स्टार प्रचारकों की सूची पर भड़के तेज प्रताप, कहा- ऐ अँधेरे देख ले मुँह तेरा काला हो गया

By अंकित सिंह | Oct 08, 2021

बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहे है। भले ही कहने को तो यह उपचुनाव है लेकिन कहीं ना कहीं इसके सियासी मायने बहुत बड़े निकल कर सामने आ रहे हैं। उपचुनाव को लेकर जहां आरजेडी और कांग्रेस की दूरियां देखने को मिली तो वही ऐसा लग रहा है कि लालू परिवार भी दो हिस्सों में बट गया है। दरअसल, आरजेडी की ओर से दो उपचुनाव के लिए जिन स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई उसमें तेज प्रताप यादव का नाम नहीं था। तेज प्रताप यादव के अलावा आरजेडी की राज्यसभा सांसद और लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का भी नाम स्टार प्रचारकों की सूची से गायब है। इसको लेकर बिहार का सियासी पारा अब चढ़ गया है। इन सबके बीच तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से इशारों इशारों में तेजस्वी यादव पर निशाना साध दिया है।

मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से गायब होने पर तेज प्रताप यादव नाराज है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ऐ अँधेरे देख ले मुँह तेरा काला हो गया...माँ ने आँखें खोल दीं घर में उजाला हो गया…मेरा नाम रहता ना रहता मां और दीदी का नाम रहना चाहिए था…इस गलती के लिए बिहार की महिलाएं कभी माफ नहीं करेगीं,दशहरा में हम मां की ही अराधना करतें हैं ना जी…

भाजपा का निशाना

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का नाम गायब होने को लेकर प्रदेश में जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के साथ सत्तारूढ़ साझीदार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजद पर निशाना साधा है। भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता निखिल आनंद ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में राजद के स्टार प्रचारकों की सूची से तेजप्रताप यादव और मीसा भारती को निकाल दिया गया, जो सीधा इशारा है कि ये दोनों अपना अलग रास्ता तलाश लें। उन्होंने कहा, ‘‘तेजप्रताप तो राजद से बाहर हो गये हैं। मीसा भारती का लोकसभा टिकट कटना तय है और उन्हें राज्यसभा में दुबारा नहीं भेजा जाएगा। मीसा जी अपना नया ठिकाना ढूंढ लें।’’ 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's NewsRoom । सुप्रीम कोर्ट पहुंचा लखीमपुर हिंसा मामला, सिद्धू ने योगी सरकार को चेताया

राजद के स्टार प्रचारकों की सूची में जिन नेताओं को रखा गया है उनमें पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्धकी, जयप्रकाश नारायण यादव के अलावा उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक, भोला यादव, वृषण पटेल, ललित कुमार यादव, मनोज कुमार झा, तनवीर हसन, आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, अनिल कुमार सहनी, लवली आनंद, चंद्रहास चौपाल, भरत बिंद, रामवृक्ष सदा, साधु पासवान और भरत मंडल का नाम शामिल है। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट