तेजस्वी के आरजेडी अध्यक्ष बनने की खबर पर बोले तेज प्रताप- लालू यादव बने रहेंगे पार्टी के मुखिया

By अंकित सिंह | Feb 04, 2022

बिहार विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल अपने नए अध्यक्ष की तलाश कर रही है। दरअसल, पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष लालू यादव खराब स्वास्थ्य की वजह से अपनी सक्रियता नहीं दिखा पा रहे हैं। यही कारण है कि अब पार्टी नए अध्यक्ष के विकल्प पर विचार कर रही है। पिछले 2 दिनों में इस बात की भी चर्चा खूब सुर्खियों में है कि लालू यादव अपने छोटे बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान सौंप सकते हैं। खबर तो यह भी है कि 10 फरवरी को राष्ट्रीय जनता दल की कार्यकारिणी की बैठक में इस बात का फैसला भी हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए आरजेडी प्रमुख लालू यादव पटना पहुंचने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: Budget Session। संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा, बेरोजगारी और महंगाई का भी उठा मुद्दा

तेज प्रताप का बयान

भले ही लालू यादव के बेटे तेजप्रताप लगातार तेजस्वी को अपना अर्जुन बताते रहे हो लेकिन कहीं ना कहीं तेजस्वी के आरजेडी अध्यक्ष बनने की राह में सबसे बड़ा अड़ंगा भी वही लगा सकते हैं। तेजस्वी के अध्यक्ष बनने की खबरों पर तेज प्रताप ने जो बयान दिए हैं उससे भी ऐसा ही लग रहा है कि फिलहाल वह इससे खुश नहीं हैं। तेज प्रताप ने दावा किया कि हमारे पिता लालू यादव पहले से ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने शुरू से ही संगठन को अच्छे तरीके से चलाया है। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि लालू यादव ही राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वही रहेंगे। जाहिर सी बात है कि तेज प्रताप के इस बयान से ऐसा साफ लग रहा है कि वह तेजस्वी को राजद प्रमुख बनाने के पक्ष में नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द