सुशील मोदी के मंत्री नहीं बनने पर तेज प्रताप का तंज, कुर्ता-पजामा संभाल कर रखिए...

By अंकित सिंह | Jul 08, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया। कुल 43 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। हालांकि उस समय कई लोगों को आश्चर्य हुआ जब 43 नामों में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का नाम नहीं था। यह माना जा रहा था कि जिस तरह से बिहार की राजनीति से सुशील मोदी को अलग किया गया है उसके बाद उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। लेकिन कैबिनेट फेरबदल में उन्हें कोई जगह नहीं मिली। अब इसी को लेकर लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने सुशील मोदी पर तंज कसा है। अपने ट्वीट में तेज प्रताप ने तंज कसते हुए कहा कि आपने जो कुर्ता पैजामा सिलवाया है उसे संभाल कर रखिए। तेजस्वी का शपथ ग्रहण होने वाला है, उसमें आपकी कुर्सी रिजर्व रखी जाएगी। तेज प्रताप के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं। सुशील मोदी जी के लिए ढेर सारी सांत्वनाएं। छोटका मोदीजी, नया कुर्ता - पायजामा जो सिलवाएं हैं उसको संभालकर रखिए जल्द तेजस्वी का शपथग्रहण होने वाला है वहाँ दर्शकदीर्घा में एक कुर्सी आपके लिए रिजर्व रखा जाएगा। 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines