Tejas Trailer Out । आसमान से दुश्मन पे वार होगा, अब जंग का ऐलान होगा... आतंकवाद के खिलाफ Kangana Ranaut ने भरी शौर्य की उड़ान

By एकता | Oct 08, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म 'तेजस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर शानदार एक्शन और रोंगटे खड़े करने वाले डायलाग से भरपूर है, जो आपकी नस-नस में देशभक्ति का जज्बा भर देगा। फिल्म की कहानी भारतीय वायु सेना पायलट 'तेजस गिल' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश के दुश्मनों को अपनी ही दवा का स्वाद चखाने के लिए मिशन पर जा रही हैं। इसलिए तेजस के मेकर्स ने इसके ट्रेलर को भारतीय वायु सेना दिवस के खास मौके पर रिलीज किया है। बता दें, कंगना की ये फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

तेजस का ट्रेलर की शुरुआत 'भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेगा नहीं' डायलाग से होती है। इस दौरान भारतीय वायु सेना के फाइटर प्लेन को लड़ते देखा जा सकता है। इसके बाद ट्रेलर में अभिनेत्री कंगना रनौत की एंट्री होती है, जो पायलट की ड्रेस में चलती नजर आ रही है। इसके बाद पाकिस्तान के आतंकवादियों का भारत के एक जासूस को पकड़कर मारना दिखाया गया है। यहीं से फिल्म की असली कहानी शुरू होती है। अब फिल्म में देखना ये है कि कैसे पायलट 'तेजस गिल' देश के दुश्मनों को सबक सिखाती है।

इसे भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने Mahadev App Scandal से जुड़े बॉलीवुड सेलेब्स को चेतावनी दी, नये भारत में सुधर जाओ वरना गुजर जाओगे!!

कंगना ने साझा किया 'तेजस' का ट्रेलर

अभिनेत्री कंगना रनौत ने निर्माताओं के साथ मिलकर फिल्म 'तेजस' का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज किया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया गया। कंगना ने ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा, 'अब आसमान से दुश्मन पे वार होगा, अब जंग का एलान होगा! ये वो भारत है, जिसको छेड़ोगे तो छोड़ेगा नहीं! तेजस का ट्रेलर अब आ गया है।' अभिनेत्री ने अपने कैप्शन में आगे भारतीय वायु सेना दिवस पर जाबाज जवानों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'आसमान के निडर योद्धाओं को, भारतीय वायु सेना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!'

View this post on Instagram

A post shared by RSVP (@rsvpmovies)

प्रमुख खबरें

अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएंगे...अमेरिका में अल सैयद की जीत पर ओवैसी ने UP के मुस्लमानों को दिया बड़ा मैसज

BWF के 25 सेकंड Shot Clock नियम की होगी समीक्षा, PV Sindhu ने जताई निष्पक्षता पर चिंता

Om Prakash Rajbhar से गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं, सपा सांसद राजीव राय का दो टूक बयान

अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, अब 6 साल की होगी नौकरी! CDS जल्द कर सकते हैं बड़ी घोषणा