तेजस्वी ने उत्तरप्रदेश में सपा की शानदार जीत, अखिलेश की मुख्यमंत्री पद पर वापसी की भविष्यवाणी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022

पटना| राजद नेता तेजस्वी यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की शानदार जीत और अखिलेश यादव की मुख्यमंत्री के रूप में वापसी की सोमवार को भविष्यवाणी की।

अखिलेश के परिवार में तेजस्वी की बहन की शादी है। सपा और राजद दोनों ही का वोट आधार मुख्य रूप से ओबीसी और मुस्लिम समुदाय हैं।

तेजस्वी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह उत्तर प्रदेश में एकतरफा मुकाबला है। लोगों ने योगी आदित्यनाथ और भाजपा को बाहर करने और अखिलेश यादव और सपा को वापस लाने का फैसला किया है।

भाजपा ने 2017 में उत्तरप्रदेश में सत्ता पर काबिज हुयी थी। 403 सदस्यों वाली विधानसभा में पार्टी ने 300 से अधिक सीटें जीतीं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान