तेजस्वी ने दी भाई तेज प्रताप को अनुशासन में रहने की नसीहत, कहा- माता-पिता के संस्कारों को ना भूलें

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2021

राजद में घमासान जारी है और अब दो भाइयों के बीच भी तकरार सामने आ गई है। तेज प्रताप यादव के तीखे तेवरों को लेकर उनके भाई तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप को नसीहत देते हुए कहा कि हमें संस्कारों में मिला है कि बड़ों का सम्मान करना चाहिए। राजद नेता तेजस्वी यादव अपने भाई तेज प्रताप यादव और पार्टी अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच अनबन पर कहा कि वह मेरे बड़े भाई हैं। लेकिन हमारे माता-पिता ने हमें बड़ों का सम्मान करना और अनुशासित रहना सिखाया है। लोग नाराज होते हैं।

तेज प्रताप यादव ने इन दिनों राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। उसके बाद पार्टी में हालात और बिगड़ चुके हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि अगर वो आगे भी पार्टी विरोधी बयानबाजी जारी रखते हैं तो तेजप्रताप यादव के खिलाफ पार्टी कार्रवाई भी कर सकती है। 

तेजस्वी ने मिलने से किया इनकार

बीते दिनों जगदानंद सिंह के खिलाफ काफी भला-बुरा कहने के बाद आज तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी से मिलने उनके घर गए। लेकिन तेजस्वी ने अपने बड़े भाई से मिलने में आनाकानी की। राबड़ी आवास के बाहर तेजप्रताप ने मीडिया से कहा कि हम दोनों भाइयों के बीच बातचीत हो रही थी। इसी बीच संजय यादव आ गए और तेजस्वी यादव को लेकर चले गए। उन्होंने कहा की संजय यादव हमको रोकने वाले कौन हैं। उन्होंने हम दोनों भाइयों के बीच चल रही बातबीच को बीच में ही रोक दिया। तेजप्रताप ने कहा कि संजय यादव ना तो तेजस्वी से मिलने दे रहे हैं और न ही बात करने दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

ईरान युद्ध और तेल की कीमतों पर Donald Trump का बड़ा बयान: मध्यावधि चुनाव में हार स्वीकारी, कहा- जरूरत पड़ी तो फिर उठाऊंगा वही कदम

विदेशी बाजार में US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, शुरुआती कारोबार में 94.55 पर पहुंचा

Washington Politics 2026 | ट्रम्प प्रशासन में दरार और 2028 की बिसात! JD Vance की न्यू राइट रणनीति, ईरान युद्ध का संकट और पेंटागन में उथल-पुथल

Ekadashi Vrat: सुख समृद्धि और पापों से मुक्ति के लिए Rama Ekadashi पर करें Lord Vishnu का पूजन