तेजस्वी का आरोप, अपनी कुर्सी बचाने के लिए शराब, साड़ी और पैसा बटवा रहे हैं नीतीश कुमार

By अंकित सिंह | Oct 29, 2021

बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। यह दोनों सीट कुशेश्वरस्थान और तारापुर की है। दोनों ही सीटों पर जदयू और राजद के बीच मुकाबला है। दोनों ही सीटों पर जबरदस्त तरीके से चुनाव प्रचार हुआ। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार किया तो ही विपक्ष की ओर से लालू यादव भी दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इन दोनों सीटों पर हो रहे चुनाव को देखते हुए राजनीतिक बवाल भी जारी है। इन सब के बीच बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

तेजस्वी का आरोप

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम कोई भी बात बिना सबूत के नहीं कहते हैं। कई जगहों पर शराब की बौछार हो रही है और ये करने वाले प्रशासन के लोग हैं। कई जगह के थाना प्रभारी ही डीलरों से बात कर जगह-जगह शराब बटवाने का काम कर रहे हैं और महिलाओं को छट के नाम पर साड़ियां बाटी जा रही हैं। इसके बाद तेजस्वी ने कहा कि देख लीजिए नीतीश जी का असली चेहरा। कई MLC और डिप्टी स्पीकर नोट के बंडल लेकर पैसा बांट रहे हैं। अब तो हद हो गई है कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए नीतीश कुमार जी शराब, साड़ी और पैसा बटवा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में कांग्रेस-राजद गठबंधन को लेकर असमंजस बरकरार, कांग्रेस ने लालू पर लोगों को ‘गुमराह’ करने का आरोप लगाया

इसके पहले तेजस्वी ने कहा था कि दिलीप कुमार झा दरभंगा ज़िले में DSP के तौर पर 4 साल से भी ज्यादा समय तक पोस्टिंग रही है। 3 साल से ज्यादा किसी अधिकारी को एक जगह नहीं रहना होता। पुलिस का काम न करके जेडीयू वर्कर का काम करते हैं। शिकायत के बाद 1 महीने पहले इनका ट्रांसफर बगहा कर दिया गया। चुनाव की घोषणा के बाद उनकी दरभंगा में पोस्टिंग कर दी जाती है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट तौर पर दरभंगा के इंचार्ज को जांच की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा। लेकिन प्रशासन चुनाव आयोग की बात नहीं सुन रहा। दिलीप कुमार झा को 25 बूथ की ज़िम्मेदारी दी जाती है। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट