नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को तेजस्वी ने बताया दुर्गति यात्रा, बोले- कोई रोडमैप नहीं

By अंकित सिंह | Jan 16, 2025

बोधगया में आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर तंज कसा। नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को तेजस्वी यादव ने दुर्गति यात्रा बताया। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा कि बिहार एक गरीब राज्य है, बावजूद इसके मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा पर अरबों रुपये खर्च किए जा रहे है और इसका कोई फलाफल देखने को नहीं मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश अपनी यात्रा के दौरान जनता से नहीं मिल रहे हैं, सिर्फ सरकार के रिटायर्ड अधिकारी ही उनकी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी का ऐलान, भोजपुर, मधेपुरा सहित छह जिलों में गंगा-कोसी नदियों पर बनेंगे पीपा पुल

तेजस्वी यादव ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भारत की सच्ची आजादी बताने संबंधी बयान के लिए बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की आलोचना की। जहानाबाद जिले में पत्रकारों ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव से भागवत की टिप्पणी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, वह (भागवत) देश की आजादी के लिए शहादत और कुर्बानी देने वालों का अपमान कर रहे हैं। वह जेल जाने वाले, फांसी पर चढ़ने वाले, अंग्रेजों का जुल्म सहने वाले गांधी जी, भगत सिंह, वीर कुंवर सिंह, रानी लक्ष्मी बाई का अपमान कर रहे हैं।”

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन